Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मैट्रिक परीक्षा के लिए छात्राओं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त… चालक समेत 9 लोग घायल, घायलों का इलाज जारी…

मधुबनी:* बिहार में सड़क हादसों के मामले में कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में मधुबनी में शुक्रवार की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस दौरान मैट्रिक परीक्षा के लिए छात्राओं को ले जा रही स्कोर्पियो की आमने-सामने की टक्कर बस के साथ हो गई। दुर्घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच 227 सिमराढी गांव के समीप हुई है। हादसे में छात्राओं और चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना क्षेत्र के NH 227 पर जय हनुमान ईट उद्योग छतौनी के पास स्कॉर्पियो और बस की सीधी टक्कर में स्कॉर्पियो सवार नौ छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई है। बताया जाता है की जयनगर की ओर से एक बस दरभंगा की ओर जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार सभी छात्राएं स्कॉर्पियो से दसवीं की परीक्षा देने जयनगर जा रही थी। NH 227 पर सुबह में आज घना कुहासा होने के कारण बस और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर के प्लस टू हाई स्कूल परीक्षा केंद्र के लिए बासोपट्टी से छात्राओं को ले जाया जा रहा था।

स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है। सभी छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही घटना की सूचना पाकर बासोपट्टी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल छात्राओं को जयनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

साथ ही आंशिक रूप से घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलाखी तथा गंभीर रूप से घायल स्कार्पियो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय नारायण महतो के 25 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार महतो के रूप में की गई है।

सदर अस्पताल के डॉक्टर विनय कुमार ने बताया की बस और स्कार्पियो की टक्कर में बासोपट्टी निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार को भर्ती किया गया है। उनका इलाज जारी है, जरूरत पड़ने पर उन्हें डीएमसीएच रेफर किया जाएगा। मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी बासोपट्टी अजित कुमार ने परीक्षा केंद्र पर सूचित कर केंद्र अधीक्षक को घटना से घटना से अवगत कराया। हालांकि घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

 

 

Related posts

Legislation Gambling In Au

Bihar Now

नीट के रिजल्ट में “ओमेगा” दरभंगा का शानदार प्रदर्शन, बनाया नया कीर्तिमान, 705 अंक लानेवाली छात्रा के परिणाम से मिथिला गौरवान्वित…

Bihar Now

आरा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, तिलक समारोह से घर लौटने के क्रम में वारदात….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो