Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी में दो गुटों में बवाल, जमकर मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल… घटनास्थल से खोखा बरामद…

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई और गोलीबारी हो गई।जिसमें दोनों पक्षो के करीब सात व्यक्ति जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्तरी मनसिंघा पंचायत के नकरदेई में जुलुश निकालने को लेकर विवाद हो गया।

एक पक्ष के द्वारा मुखिया सल्लू खानम के घर के सामने नारेबाजी करने लगी। जुलुश में कुछ शरारती लोगो ने हमला कर दिया।जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी जमा हो गए। पूर्वमुखिया नईम खान के घर के समीप नारेबाजी होने लगी।जिनके बाद भीड़ उग्र हो गई।लोगो के द्वारा ईंट पत्थर चलने लगी। विवाद काफी गंभीर हो गया।जिसके बाद गोलीबारी भी हो गई।

जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।घटना को देख पुलिस पहुंची।पुलिस के सामने भी जमकर मारपीट होने लगी। लोगो ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया।जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्वमुखिया नईम खान ने बताया कि खोड़ा से मंदिर होकर जुलुश नही आने देने को लेकर लोगो की उग्र भीड़ मेरे दरवाजे पर आकर मारपीट करने लगे।जबकि पुलिस भी वहां मौजूद थी।दूसरे पक्ष के लोगो का कहना है कि जुलुश जा रही थी।लेकिन जानबूझकर उकसाया गया।

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर लोगो को समझाने में जुटे।उग्र भीड़ को देख वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी गई।जिसके बाद बंजरिया,रामगढ़वा,हरसिद्धि सहित कई थानों के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है।

Related posts

छपरा में मर्डर के तनावपूर्ण माहौल, वकीलों ने कार्य का किया बहिष्कार, दो गिरफ्तार…

Bihar Now

Breaking : पूर्व जिला पार्षद हत्याकांड में आया नया मोड़, JDU विधायक पर हत्या का आरोप !…

Bihar Now

पटना के फुलवारी रेप एंड मर्डर केस का आरोपी निकला मानसिक विकृत, 75 साल की महिला को भी नहीं बख्शा था…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो