Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी-नीतीश ने जिस पुल का किया उद्घाटन, तेजस्वी ने उस पुल को लेकर दी चेतावनी, कहा – पुल अपनी जिम्मेदारी से पार करें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोकामा के जिस औंटा से बेगूसराय सिमरिया गंगा 6 लेन ब्रिज का उद्घाटन किया है, उसको लेकर तेजस्वी यादव ने हैरान कर देनेवाली चेतावनी दे दी है.

एक्स्ट्रा डोजेज स्टे केबल ब्रिज तकनीक से बने इस ब्रिज के आकर्षक डिज़ाइन और निर्माण को देखकर भले पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचंभित दिखाई दे रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव को अभी से इस पूल के गिर जाने का डर सता रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्माण गुणवत्ता को लेकर बड़ी चेतावनी दे दी है.

उन्होंने कहा, ‘जनहित में प्रधानमंत्री मोदी जी से मेरी अपील है कि सिर्फ़ पुल का चार बार रिबन ना काटे बल्कि एक बड़ा वैधानिक चेतावनी बोर्ड पुल के दोनों तरफ़ लगवाएं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि “इस पुल का प्रयोग हर इंसान अपने जोखिम पर करे क्योंकि हमारी NDA सरकार का पुल गिरने का विश्व रिकॉर्ड है और हमारी सरकार में पुल निर्माण में अरबों करोड़ का कितना भ्रष्टाचार होता है ये बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। ऐसे में कल को ये पुल भी गिर सकता है, कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें’.

8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल में गंगा नदी पर 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 1.86 किलोमीटर लंबा छह लेन शामिल है. यह पुल पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा. देश में और भी सिक्‍स लेन पुल हैं, लेकिन बिहार का 6 लेन सिमरिया पुल (औंटा-सिमरिया गंगा पुल) देश का सबसे चौड़ा सिक्स लेन पुल है.

ये पुल 34 मीटर चौड़ा है, जो सामान्य तौर पर बनने वाले सिक्स लेन पुलों (29.5 मीटर) से करीब 4.5 मीटर ज्‍यादा है. छह लेन पुल मौजूदा दो-लेन वाले रेल-सह-सड़क पुल ‘राजेंद्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है. लेकिन तेजस्वी यादव की पूल गिर जाने की गारंटी की वजह से लोग हैरान-परेशान हो सकते हैं.

Related posts

बिहार मानसून अपडेट बक्सर, भागलपुर, पटना में खतरे के निशान से ऊपर गंगाः आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली से 5 की मौत

Bihar Now

कन्हैया के‌ काफिले पर हमला, कई कार्यकर्ता घायल,गाड़ी भी क्षतिग्रस्त…

Bihar Now

Breaking: एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो