Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मौजूदा माहौल में ऐसे लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है जिनकी बुरी नजर तिरंगे पर हैं – गि

बेगूसराय रेलवे स्टेशन के ठीक सामने आज 100 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को फ़हराया गया । केंद्र सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया इस मौके पर सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम सहित रेलवे सुरक्षा बल के वरीय पदाधिकारी सहित सैकड़ों जवान मौजूद रहे । इस मौके पर झंडे को सलामी भी दी गई ।

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी देश के 75 स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचे झंडे को फ़हराया गया है और आने वाले दिनों में अन्य स्टेशनों पर भी तिरंगा फहराने की योजना है ।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज जरूरत है देश के अंदर बैठे वैसे दुश्मनों को चिन्हित करने की जिनकी नजर इस तिरंगे पर है और वह देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश कर रहे हैं । लेकिन इतना तय है कि ऐसा कोई भी असामाजिक तत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
त्री

Related posts

जमुई में EOU का बड़ा एक्शन, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी के ठिकानों पर छापामारी…

Bihar Now

बिहार में सियासी बदलाव के संकेत…क्या टूट सकता है महागठबंधन ?…

Bihar Now

ससुराल में जहरीली पदार्थ खाने से युवक की हुई मौत, परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

Bihar Now