Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

यह पूरा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक पुल के समीप का है. बस पटना से गोपालगंज जा रही थी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में चलती बस में अचानक आग लग गई. बस पटना से गोपालगंज जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. चलती बस में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते पूरी बस जल गई. शुक्रवार (23 फरवरी) की सुबह की यह घटना है. चलती बस में आग लगने से आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन बस पूरी तरह से जल गई थी. इस घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है. यह पूरा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के न्यू गंडक पुल के समीप का है. बस पटना से यात्रियों को लेकर गोपालगंज जा रही थी. गंडक पुल के पास पहुंचने पर अचानक बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और आवाज के साथ बस में आग लग गई.

बस में सवार थे 25 से अधिक यात्री

जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 25 से अधिक यात्री सवार थे. किसी तरह सबने जान बचाई. जब तक दमकल के कर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुटे तब तक बस की सीट और पार्ट-पुर्जे जल चुके थे. राहत की बात यही है कि किसी यात्री को कुछ नहीं हुआ है. चालक समेत सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

बस के चालक ने बताई कैसे हुई घटना

इस मामले में बस के चालक विनोद कुमार ने बताया कि गाड़ी के अंदर खराबी महसूस हो रही थी. शॉर्ट सर्किट हो रहा था. बैटरी के साथ कुछ दिक्कत थी. हमने बैटरी खोलने की कोशिश की तभी इंजन में आग लग गई और देखते-देखते पूरी बस जल गई. किसी तरह लोग बाहर निकले. इसके बाद यहां के लोगों ने थाना को फोन किया. फिर दमकल की गाड़ी आई तो आग बुझाई गई है. शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है.

Related posts

Breaking: रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का आजमनगर, बाढ़ की पानी बहाने को लेकर दो वार्ड की लोगों के बीच जमकर रोड़ेबाजी, आधे दर्जन से ज्यादे लोग घायल…

Bihar Now

“नीतीश सरकार का राक्षस राज” !… NMCH अस्पताल में शव की “आंख” हो गई गायब… चूहे ने खाई शव की आंखें – अस्पताल प्रशासन…

Bihar Now

“जन जन की ओर बढ़ते कदम”… बिहार पुलिस की खास मुहिम, जनता व पुलिसकर्मियों को DGP का संदेश !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो