Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ये कैसा स्वच्छता अभियान ?

महज चंद घंटों में ही बदला शहर का नजारा…

हर चौक चौराहे पर दिखा कचरे का अंबार…

Darbhanga : इस वीडियो में दिख रहे कचरे का अंबार का यह नजारा बेता चौक स्थित आर बी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास की है.यह वही जगह है ,जहां चंद घंटों पहले सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सांसद गोपाल जी ठाकुर ने यहां फैली गंदगी को सफाई किया था. लेकिन कुछ ही देर बाद यहां का नजारा बदल गया..

ये हाल सिर्फ बेता चौक की नहीं है ,बल्कि हर चौक चौराहों पर कमोबेश यही स्थिति दिखी .अब हम आपको एक और वीडियो दिखाते हैं ,जो इस बात की तस्दीक करता है कि स्वच्छता अभियान में आखिर सफाई कितनी हुई….

 

येवीडियो जिले के अल्लपट्टी चौक और दोनार चौक के बीच की है .इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गंदगी को लगभग दो-तीन दिनों से साफ नहीं किया गया है .यही हाल जिले के अल्लपट्टी चौक, मेडिकल चौक ,लगभग पूरे शहर के हर चौक चौराहों की है… .

MP Darbhnaga
MP Darbhanga

आपको बता दूं पीएम मोदी के जन्मदिवस को खास अंदाज में मनाने को लेकर सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके तहत रविवार को सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित बीजेपी के तमाम जिला के कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम के तहत आर बी मेमोरियल के निकट स्वच्छता अभियान चलाया और वहां फैली गंदगी को सफाई की ..यह रियेलिटी चेक शाम 4:00 बजे शहर के खास चौक चौराहों पर बिहार नाउ की ओर से की गई है..

सबसे बड़ा सवाल क्या दरभंगा में हुई स्वच्छता अभियान महज दिखावा था ?

राजू सिंह , बिहार नाउ, दरभंगा.

Related posts

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के शव को रात के अंधेरे में जलाया पुलिस, क्या “सच” को दफनाने की कोशिश ?…शर्म करो सरकार !…

Bihar Now

NEET परीक्षा को लेकर EOU की एडवाइजरी, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी….

Bihar Now

नालंदा में ईंट भट्ठा संचालक की हत्या, ठेकेदार से था विवाद, अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला…

Bihar Now