Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

योग के दौरान केंद्रीय मंत्री की बिगड़ी तबीयत, मंच पर अचानक गिर पड़े पशुपति पारस …

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करने के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई। केंद्रीय मंत्री मंच पर ही गिर पड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद अधिकारी एवं उनके पीए ने पशुपति कुमार पारस उठाकर सोफा पर बिठाया…

जानकारी के मुताबाकि, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हाजीपुर के कोनहारा के निकट आयोजित योग शिविर में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बुधवार की सुबह योग करने पहुंचे थे। अन्य लोगों के साथ मंत्री मंच पर योग कर रहे थे। बीच में ही अचानक पशुपति पारस की तबीयत खराब हो गई…

उन्होंने योग करने में असमर्थता जाहिर की और मंच पर ही गिरने लगे। मौके पर मौजूद अधिकारी एवं उनके पीए ने उन्हें संभाला और उठाकर सोफे पर बिठा दिया। पशुपति कुमार पारस ने बताया कि पिछले दिनों उनकी गाड़ी गड्ढे में लुढक गई थी, जिसके कारण कुछ शारीरिक समस्या हो गई है..

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है। बीते दिनों मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी, जिसके कारण शारीरिक समस्या हो गई है। शारीरिक समस्या को लेकर योग करने में परेशानी हो रही है। दिल्ली जाकर एम्स में इलाज कराएंगे…

Related posts

समस्तीपुर में घर से बुलाकर वार्ड पार्षद के पति को मारी गोली, हिरासत में लिया गया एक शख्स

Bihar Now

Club One Casino Fresno Nz

Bihar Now

बड़ा रेल हादसा टला !… टूटे पहिए पर 15 किमी दौड़ी पवन एक्स्प्रेस,यात्रियों की सूझबूझ से रुकी ट्रेन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो