Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ, नीतीश कैबिनेट में पहली बार मिली जगह… मुख्यमंत्री के छुए पैर, तेजस्वी ने गले लगाकर दी शुभकामनाएं…

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी के बेटे के इस्तीफे के बाद बिहार में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस कैबिनेट विस्तार में जदयू विधायक रत्नेश सादा ने मंत्री पद का शपथ लिया। सदा को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। यह सहरसा के सोनबरसा से जदयू के विधायक हैं।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में विधायक रत्नेश सादा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत तमाम मंत्रियों और आला अधिकारी मौजूद रहे ..

बता दें कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री रहे संतोष कुमार मांझी के इस्तीफा के बाद रत्नेश सदा का शपथ ग्रहण हो रहा है।

यह माना जा रहा है कि रत्नेश सदा को अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को सरकार से बाहर जाने के बाद मांझी समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने को लेकर रत्नेश सदा को कैबिनेट में शामिल कराया है।

Related posts

लोगों को खूब भा रहा किसानों को लेकर रिलीज गुंजन सिंह का नया गाना “पानी बिना मर जैतय किसान”…

Bihar Now

Breaking : बिहार के बगहा में बड़ा नाव हादसा, गंडक नदी के दीनदयाल नगर घाट के समीप घटी घटना, अभी तक 25 लोग लापता, 5 लोगों को निकाला गया सुरक्षित…नाव पर सवार थे कुल 30 लोग…

Bihar Now

Exclusive: बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, भारी मात्रा में आर्म्स व गोली बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो