Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राजद की छवि खराब करने के लिए एक मीडिया की ओर चलाई जा रही सुनियोजित खबर, जेडीयू और बीजेपी की साज़िश – RJD…

पटना 3 सितम्बर 2020 ; राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने एक एक मीडिया द्वारा राजद कार्यालय में मीडिया और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किये जाने की खबर प्रसारित किये जाने की खबर का प्रतिवाद करते हुए कहा है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत राजद की छवि खराब करने के लिए इस प्रकार की बेबुनियाद खबर चलाई गयी है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद कार्यालय में जो भी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह से मिलना चाहते हैं, वे सभी से मिलते हैं, सबकी बातों को गंभीरता से सुनते हैं और जो कोई अपना बायोडाटा देना चाहता है, स्वयं उससे बायोडाटा भी लेते हैं। पिछले कई दिनों से राजद कार्यालय में विधानसभा चुनाव लड़ने के इक्षुक उम्मीदवार बड़ी संख्या में राजद कार्यालय में आकर अपना बायोडाटा प्रदेश अध्यक्ष को सौंप रहे हैं। सबों से व्यक्तिगत रूप से प्रदेश अध्यक्ष मिलते रहे हैं।

मीडिया के साथियों से भी मिलने के लिए समय निर्धारित है । साथ हीं मीडिया या कोई अन्य व्यक्ति द्वारा भी पूर्व में दिये गये समय पर वे मिलते रहते हैं। पार्टी कार्यालय में आये हुए साथियों को किसी प्रकार का कोई कठिनाई नहीं हो इसकी मानिटरिंग प्रदेश अध्यक्ष स्वयं करते रहते हैं।
पिछले कुछ दिनों से राजद कार्यालय में जुट रहे कार्यकर्ताओं की संख्या भाजपा और जदयू को पच नहीं रहा है। इसलिए एक सुनियोजित साजिश के तहत पिछले कई दिनों से भाजपा और जदयू के कुछ लोग प्रायोजित तरीके से एक मीडिया वाले को लेकर राजद कार्यालय में आकर व्यवस्था मे खलल डालने की कोशिश कर रहे थे। बार-बार चेतावनी के बाद भी उनका हरकत जारी रहा। आज जब पुनः उनसे बिना किसी प्रयोजन के कार्यालय आने पर एतराज किया गया तो इसके आड़ मे एक साजिश के तहत अनर्गल समाचार प्रचारित किया गया है।

 

 

 

 

चित्रंंंंंंंं

Related posts

लगातार दूसरे दिन भी पीड़ितों के बीच पप्पू यादव ने बांटा रहत सामग्री…

Bihar Now

जेपी नड्डा का बिहार दौरा स्थगित, 24 को आने वाले थे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष…सम्राट चौधरी ने दी जानकारी…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दोहरे हत्याकांड का दूसरा आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो