Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लड़की से डॉक्टर ने की बंद कमरे में अश्लील हरकत, पीड़िता ने सबके सामने आरोपी डाक्टर को चप्पल से पीटा…

दरभंगा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है….एक डाक्टर ने बंद कमरे में लड़की से छेड़खानी की है.. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डाक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत बंद कमरे में की है…

घटना दरभंगा के केवटी थाना की है, जहां केवटी पीएचसी में कार्यरत डॉ. रंजन को केवटी पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि केवटी पीएचसी में कार्यरत नेत्र विभाग के डॉ रंजन अपना एक प्राइवेट क्लिनिक भी चलाता है. उनके ऊपर उनके यहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने बंद कमरे में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चप्पल से पिटाई कर दी.

पीड़िता का कहना है कि 2 महीने से वह आरोपी डॉक्टर रंजन के क्लिनिक में काम कर रही है. डॉक्टर उसके साथ अक्सर गलत तरीके से स्पर्श करता है. वह बार-बार अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गलत काम करने की कोशिश करता था. कमरे का दरवाजा बंद कर अश्ली हरकत करने की कोशिश करता है. रविवार को भी डॉक्टर ने ऐसा ही करने की कोशिश की लेकिन पीड़िता चिल्लाने लगी. जिसके आड़ वहां आसपास मौजूद एकत्रित हो गए.

स घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉ रंजन की सहायिका छेड़खानी का आरोप लगाते हुए डॉक्टर साहब की चप्पल से पिटाई कर रही है. इस मामले में आरोपी डॉ रंजन ने छेड़खानी के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मैंने नौकरी दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपया लिया था. लेकिन मैंने इसके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नही की है

 

 

­

Related posts

आकाशीय बिजली गिरने से 4 मासूम बच्चे समेत एक महिला की मौत,इलाके में मातम का माहौल…

Bihar Now

“आदरणीय अभिभावक” नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं – तेजस्वी यादव…

Bihar Now

बिहार में बड़ा हादसा !… DJ पर बिजली की तार सटने से 9 लोगों की मौत, मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो