Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, याचिका में बीमारी का दिया गया है हवाला…

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच बड़ी खबर लालू यादव से जुड़ी हुई है जिसपर देश के सियासतदान के साथ साथ आमलोगों की नजरें टिकी हुई हैं…

आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिक पर सुनवाई होनी है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध किया गया है. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए 5 साल की सजा दी है.

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की तरफ से जो जमानत की याचिका दी गई है उसमें बताया गया है कि इस मामले में आधी सजा पूरी कर ली गई है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाए. इसके अलावा उन्होंने अपनी बीमारी का भी हवाला दिया है.

याचिका में कहा गया है कि लालू यादव, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज, फैटी लीवर, पेरिनल इन्फेक्शन, हाइपर यूरिसिमिया, किडनी स्टोन, फैटी हेपेटाइटिस, प्रोस्टेट जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Säkraste Casino I Sverige

Bihar Now

राज्यसभा : उपसभापति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बने आरजेडी के मनोज झा ने दाखिल किया नामांकन

Bihar Now

5 दिवसीय पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान की शुरुआत CS ने बच्चों को खुराक पिलाकर की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो