Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !..किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे लालू यादव …

लालू यादव के पटना पहुंचते ही आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे पटना आवास पर पहुंचकर मुलाकात की … किडनी ट्रांसप्लांट के बाद तकरीबन 9 महीने बाद शुक्रवार शाम यानी आज लालू यादव पटना पहुंचे हैं, जिसके बाद समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है …मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी, तेजस्वी यादव इस मौके पर मौजूद रहे …

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि लालू यादव के बिहार आगमन पर सियासी तापमान पर गरम रहेगा … आनंद मोहन की रिहाई पर हो रही सियासत के बीच लालू यादव का बिहार आगमन महागठबंधन के लिए मजबूत संकेत माना जा रहा है.. आनंद मोहन की लालू यादव से संभवतः मुलाकात हो सकती है साथ ही नीतीश कुमार की ओर से लगातार विपक्षी एकजुटता की कवायद की ओर भी कदम बढ़ सकते हैं…

ऐसी चर्चाएं है कि लालू यादव के बिहार आगमन के बाद विपक्षी एकजुटता को लेकर कई तरह की स्ट्रैटजी बन सकती है… हालांकि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव को डॉक्टर की ओर से कई चीजों पर प्रतिबंध है .. बावजूद लालू यादव के बिहार आने पर सियासी तापमान काफी गरम है …

Related posts

बिहार : ड्यूटी से गायब डॉक्टर पर विभाग की रहेगी पैनी नजर… 12 जिलों में GPS से रखी जाएगी निगरानी…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… हाजीपुर कोर्ट के मुंशी को अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

ओडिशा रेल हादसे में अब तक 235 लोगों की मौत, 900 से अधिक घायल… ओडिशा में एक दिवसीय शोक की घोषणा, पीएम ने जताया शोक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो