Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विधानमंडल के स्वागत कक्ष का CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्री रहे मौजूद

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानमंडल के नवनिर्मित स्वागत कक्ष का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया गया है और इसे हमलोग देखने भी आए हैं। यहां सभी लोग आकर बैठेंगे और यहां की सुविधा का लाभ उठाएंगे।

इस अवसर पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी ! …. बैंक में घुसकर दिनदहाड़े सुरक्षागार्ड की हत्या, लूट लिए 12 लाख रुपए…

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, दिनदहाड़े 6 लाख की लूट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो