Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

विपक्ष ने भी उतारा बिहार विधानसभा स्पीकर के लिए उम्मीदवार, NDA से विजय सिन्हा होंगे उम्मीदवार…

बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष के लिए बीजेपी की ओर से चल रहे तमाम कयासों पर विराम लग गया है। बीजेपी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा का नाम फाइनल किया है। इसके साथ ही नंदकिशोर यादव के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

वहीं विपक्ष ने भी बिहार विधानसभा स्पीकर के लिए उम्मीदवार उतार दिया है..विपक्ष के प्रत्याशी के तौर पर सीवान के आरजेडी विधायक अवध बिहारी चौधरी मैदान में होंगे..

बताया जा रहा है कि पार्टी की शीर्ष कमेटी ने सोमवार देर रात सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण पूरा होने के बाद विजय सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन करेंगे।

विजय कुमार सिन्हा बिहार के चर्चित चेहरों में से एक माने जाते हैं। वह इससे पहले राज्य सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रह चुके हैं। इस बार लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गये हैं। 54 वर्षीय विजय कुमार सिन्हा सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं। पिछले विधानसभा स्पीकर विजय कुमार चौधरी भी इसी समाज से आते थे।

बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आरजेडी भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है.. आरजेडी ने सीवान के RJD  विधायक अवध बिहारी चौधरी को उम्मीीदवार बनाया है..दरअसल, सीटों के मामले में आरजेडी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। इस वक्त विधानसभा में आरजेडी के 75, बीजेपी के 74 और जेडीयू की 43 सीटें हैं।

Related posts

अब सिर्फ यादों में रहेंगे दरभंगा के अधिवक्ता ‘प्रिंस’… काफी लोकप्रिय थे स्वर्गीय मिश्रा …

Bihar Now

नवजात को गंभीर समस्या से निजात के लिए जन्म के पहले घंटे नहीं होने दें ऑक्सीजन की कमी…

Bihar Now

Breaking : कुढ़नी में खिल गया “कमल” ! … BJP के केदार गुप्ता ने दर्ज की जीत….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो