Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित, प्रत्येक महीने में SP बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी को करते हैं सम्मानित..

पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में सभी जिलों में प्रत्येक माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया जाता है । इसी कड़ी में जनवरी 2020 में बेगूसराय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सब इंस्पेक्टर दिवाकर प्रसाद सिंह का चयन किया गया है जिन्हें बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

गौरतलब है कि दिवाकर प्रसाद सिंह वर्तमान में साहेबपुर कमाल थाना में कार्यरत हैं तथा जनवरी महीने में दिवाकर प्रसाद सिंह के द्वारा कई नामचीन अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ साथ शराब तस्करों पर भी नकेल कसते हुए भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई थी। इतना ही नहीं दिवाकर प्रसाद सिंह के द्वारा जनवरी में गांजा जैसे मादक पदार्थों की भी रिकवरी की गई। साथ ही साथ दिवाकर प्रसाद सिंह स्थानीय लोगों में भी अपना प्रभाव रखते हैं जिससे जनता के बीच भी इनकी छवि काफी अच्छी देखी गई है ।

एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से पुलिस कर्मियों की हौसला आफजाई होती है और वे बेहतर से बेहतर कार्य करने में सफल होते हैं।

Related posts

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, केजरीवाल से भी करेंगे मुलाकात

Bihar Now

INDIA गठबंधन में शामिल होंगे मुकेश सहनी !… चंद घंटों में हो सकता हैं साझा ऐलान, 3 सीटें छोड़ सकती RJD….

Bihar Now

हादसा या हत्या ?…सस्पेंस बरकरार…शव के गांव पहुंचते ही नहीं थम रहे आंसुओं की सैलाब, फफक-फफक रोते रहे लोग !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो