Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वैशाली में भीषण हादसा, ट्रक ने एक कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत….

बिहार के वैशाली में ट्रक और एक कार की भीषण टक्कर हुई है. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया.

घटना ताजपुर-मुजफ्फरपुर NH-28 पर बलिगांव थाना इलाके की है. जहां ट्रक और एक कार की भीषण टक्कर हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. दोनों एयरबैग फट गया.कार में बैठे पांचों लोग अंदर ही दब गए.

इनमें से पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाले सभी समस्तीपुर के रहने वाले थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया. वैसे इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं.

पुलिस ने सभी की डेड बॉडी को पातेपुर PHC में रखा है. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है. वहीं, 5 मृतकों में अभी तक दो की ही पहचान हो पाई है. उनमें से एक रोहित कुमार (25) है, जो समस्तीपुर के चकनूर गांव का रहनेवाला है. दूसरा कमलेश कुमार मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके का रहनेवाला है. जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त रोहित गाड़ी चला रहा था. बाकियों की पहचान की जा रही है…

Related posts

नीतीश सरकार का “गुंडा” ADM ! … सवाल पूछने पर पत्रकारों के साथ मारपीट…

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा में दिनदहाड़े लाखों की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया गया अंजाम…

Bihar Now

छात्र की पिटाई से मौत, निजी स्कूल के चेयरमैन ने की थी पिटाई, मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो