Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी का सच: खूब बिक रही शराब, देशी शराब बेचती एक महिला का वीडियो वायरल, बेखबर है जिला पुलिस ?…

सहरसा – बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, बाबजूद इसके बिहार के कई जिलों में देशी शराब हो या विदेशी शराब की बिक्री धरल्ले से हो रही है और कारोबारी सुशासन की सरकार को और जिला प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा है।

जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के सरोनी पंचायत के झिटकिया हाट की जहां खुलेआम महिलाओं शराब बेचती नजर आ रही है। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि बसनही थाना क्षेत्र में लगे हाट में महिलाएं कैसे देशी शराब बेचती नजर आ रही है।

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि महिलाएं कैसे झोले में रखा हुआ देशी शराब को झोले से निकालकर लोगों को खुलेआम बेच रही है। वायरल विडियो से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि सुशाशन बाबू द्वारा पुर्ण शराबबंदी कानून लागु के दावे बिहार में ढाक के तीन पात समान साबित हो रहें हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो का बिहार नाउ पुष्टि नहीं करता है…

उक्त मामले के संदर्भ में सिमरीबख्तियारपुर सर्किल इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि बसनही थाना क्षेत्र के साप्ताहिक हाट में महिलाओं द्वारा शराब बिक्री की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो इसको नियंत्रण में लाने के लिए थाना प्रभारी को बोलते हैं और विभिन्न जगह लगने वाले हाट के दिन ही छापेमारी करवाते हैं।

बीएन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा..

Related posts

बिहार सरकार को “सम्राट” की चेतावनी !… 24 घंटे में कैलेंडर वापसी नहीं, तो पूरे प्रदेश में कल सरकार के खिलाफ होगा पुतला दहन …

Bihar Now

नीतीश कुमार के वह फैसले जिसने बदल दी बिहार की पहचान, दूसरे राज्यों ने भी अपनाया मॉडल…

Bihar Now

आरा में भीषण सड़क दुर्घटना, कार ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्री की मौके पर मौत, दो पटना रेफर

Bihar Now