Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कलश शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 6 घायल ..

बड़ी खबर शेखपुरा से सामने आ रही है जहां कलश शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है.. जानकारी के मुताबिक, करेंट लगने से 2 श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं.. जिले के हथियावा ओपी क्षेत्र के रसलपुर गांव में हादसा हुआ है.. जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है..

जय श्रीराम के नारों के साथ कुछ श्रद्धालु रथ को खींच रहे थे, जिसके बाद रथ खेत की मिट्टी में फंस गया .. फंसे रथ को निकालने पर सभी का ध्यान था .. इसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया.. करेंट लगने से चंद मिनटों में ही दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और‌ 6 लोग घायल हो गए …

बता दें कि गांव में 9 दिवसीय महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई थी .. इस दौरान 8 लोगों को करंट लगा, जिसमें दो की मौत हो गई.. मृतकों की पहचान 25 साल के राजू कुमार, पिता – महेश सिंह और 30 साल के पीरेंद्र कुमार, पिता- अशोक सिंह के रूप में हुई है.. दोनों ही रसलपुर गांव के निवासी हैं.. इस घटना के बाद गांव में मातम सा माहौल छा गया है…

 

Related posts

Exclusive : पुलिस के हत्थे चढ़ा कोसी के आतंक का सरगना व चर्चित रामानन्द यादव हत्याकांड का आरोपी पारो यादव व सरविन्द यादव…सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…

Bihar Now

Bihar Now

फेसबुक के जरिए नीतीश पर तेजस्वी यादव का सियासी वार…”नहीं संभल रहा बिहार तो छोड दीजिए कुर्सी नीतीश जी, हम बताएंगे की कैसे चलता है राज्य “..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो