Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“सजाफ्यता लालू यादव जेल से ही चला रहे पार्टी कार्यालय”…JDU का लालू यादव पर जोरदार हमला…

बिहार विधानसभा 2020 जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी  तेजी से बढ़ता जा रहा है। चारा घोटाला में सजायाफ्ता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड ने हमला बोला।

बिहार विधानसभा चुनाव होंगे कि नहीं होंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा मगर बिहार की राजनीतिक दल यह मानकर चल रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर वर्तमान में शासन कर रही जनता दल यूनाइटेड हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है । राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के ऊपर एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड ने तंज कसा। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता राजीव रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव जेल को ही राजद का आवासी कार्यालय बना चुके हैं।

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता ने लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि कौन बनेगा करोड़पति जैसी प्रतियोगिताओं के लिए एक सवाल बन सकता है कि किस राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आवासीय कार्यालय जेल है?मुश्किल जवाब नहीं है कि लालू प्रसाद जी भले ही सजायाफ़्ता क़ैदी हों लेकिन आज भी वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।पूर्व के चुनाव की तरह इस बार भी उम्मीदवारों के चयन एवं सीटों पर तालमेल पर अंतिम निर्णय जेल की दीवारों के पीछे अपने आवासीय कार्यालय से ले रहे हैं।
झारखंड सरकार उन्हें जेल मैन्यूअल का पालन कराने में लाचार है क्योंकि राजद के समर्थन से श्री हेमंत सोरेन की सरकार चल रही है।
इसीलिए भारतीय निर्वाचन आयोग को पहल करनी चाहिए क्योंकि जेल मैन्यूअल के साथ ही यह उनके गाइडलाइंज़ के भी ख़िलाफ़ है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार…

Bihar Now

हाय रे सुशासन !… राजधानी पटना में घर के बाहर JDU नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई वारदात…

Bihar Now

तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं, दसवीं पास भी नहीं … तेजस्वी यादव पर ‘PK’ का तंज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो