Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, अनियंत्रित बस ने कई राहगीरों को कुचला…

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, बाबूपुरवा थाना अंतर्गत टाटमिल चौराहे पर एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए कई राहगीरों और वाहन चालकों को कुचल दिया. हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल चार अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, बस घंटाघर चौराहे से किदवईनगर नगर जाने के लिए निकली थी. अचानक बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल, फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है. वहीं, हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कानपुर लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया है.

Related posts

जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर DM ने की बैठक, विभिन्न घटकों के अंतर्गत कार्य की प्रगति की हुई समीक्षा…

Bihar Now

…ताकि किसी से कम न हों हमारे बच्चे

Bihar Now

डूबने से दो युवक की मौत, गांव में पसरा मातम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो