Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पर भड़का आक्रोश… CO की गाड़ी को किया आग के हवाले… पुलिस की छीन ली राइफल… हाय रे पुलिस !…

आक्रोशित ग्रामीणों ने पवना बाजार पर शव को सड़क के बीच रख मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर काटा बवाल

मौके पर पहुंचे सीओ की गाड़ी में लगाई आग व कई पुलिस वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त

समझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी कर जख्मी होमगार्ड जवान से छीना राइफल,पांच पुलिसकर्मी जख्मी

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के नहर के समीप शनिवार की दोपहर घटी घटना

रिपोर्ट–राकेश कुमार, आरा

आरा – भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के समीप नहर में शनिवार की दोपहर बालू लदा ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में चालक एवं खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया

।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पवना बाजार पर सड़क के बीच रख मुआवजे को लेकर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा मौके पर पहुंचे गड़हनी प्रखंड के सीओ की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया और कई पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।इसके बाद जब पुलिस ग्रामीणों को समझाने गई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी कर दी।जिसमे पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गये।वहीं जख्मी एक होमगार्ड जवान से ग्रामीणों ने राइफल भी छीन ली।

जिसके बाद पुलिस बल को भारी संख्या में बुलाया गया तब जाकर हालात पर काबू पाया गया।इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में संदेश थाना क्षेत्र के कैथेकोरी गांव निवासी दूधनाथ पासवान का 22 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान है।जबकि दूसरा मृतक विनोद माली का 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है।मृतक अजीत पासवान पेशे से ट्रैक्टर चालक एवं मृतक विकास कुमार ट्रैक्टर खलासी है।इधर अगिआंव प्रखंड के अंचलाधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि जब हम लोग मौके पर पहुंचे और मेरी गाड़ी यही लगी थी तभी मौका पाकर ग्रामीणों मेरी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।इसके बाद जब हमारे पुलिसकर्मी और उन्हें समझाने गए तो उन्होंने उन पर पत्थरबाजी कर दी।जिसमें पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

बताया कि दो युवक ओवरलोड बालू ट्रैक्टर पर लोड कर लेकर जा रहे थे।तभी वहां से गुजर रहे गश्ती पुलिस को देख कर वह भागने लगे।भागने के क्रम में नहर के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पवना बाजार लाकर सड़क जाम एवं आगजनी कर दिया। जबकि दूसरी और मृतक अजीत पासवान के पिता दूधनाथ पासवान ने बताया कि उनका पुत्र अजीत पासवान एवं उसी गांव का विकास कुमार संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर बालू घाट से ट्रैक्टर बालू लोड कर गड़हनी की ओर जा रहे थे।तभी ट्रैक्टर पर बालू लदा देखकर पुलिस उन्हें खदेड़ने लगी।उसी बीच भागने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।जिससे दोनों की मौत हो गई।बताया जाता है कि मृतक अजीत पासवान की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी।उसके परिवार ने मां एवं पत्नी उषा देवी है।घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतको के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

Related posts

डीजीपी बने पुलिस मुख्यालय के मुखिया, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Bihar Now

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

Bihar Now

के के पाठक के खिलाफ सदन में हंगामा, स्कूल टाइमिंग बदलने के बावजूद अनुपालन नहीं होने के विरोध में हंगामा….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो