Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहार

सनशाइन हेल्थ केयर इंस्टिट्यूट में सेमिनार का आयोजन,सभी अतिथियों ने व्यक्त किए अपने अपने विचार….

सनशाइन हेल्थ केयर इंस्टिट्यूट बेगूसराय में रविवार को सेमिनार सा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन डॉ आर बी रॉय, डॉक्टर रमन कुमार झा, डॉक्टर चंदू, डॉ गणेश कुमार, डॉ जितेंद्र राय सनशाइन हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रमोद कुमार, रंगकर्मी हर किशोर ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार सा सम्मान समारोह का अध्यक्षता प्रमोद कुमार वहीं मंच संचालन रंगकर्मी हरि किशोर ठाकुर ने की। सेमिनार सह सम्मान समारोह में आए हुए मुख्य अतिथियों को संस्था की ओर से शॉल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

हेल्थकेयर सेक्टर के बारे में संस्था के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि लगभग 5 दशकों से अधिक की अवधि में कैरियर बनाने के लिए हेल्थ केयर सेक्टर सबसे आशा जनक क्षेत्र है खाद और शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य सेवा को एक बुनियादी आवश्यकता माना जाता है सरकार देश की प्रगति को सुधारने और साबित करने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों पर उचित नजर रखती है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एक पूरा लिखित नीति है जो 5 वर्षों की अवधि में देश स्तर पर प्राप्त करने के लिए लक्ष्य और उद्देश्यों का उल्लेख करती है।

इस अवसर पर डॉ आर वी राय ने कहा चिकित्सा वह क्षेत्र है जहां आपको मौद्रिक लाभ के अलावा मानव सेवा के आंतरिक संतुष्टि भी मिलती है इसलिए इस सेक्टर को नक्षत्रों में से एक माना जाता है जब आप किसी की जान बचाते हैं या जब कोई मरीज आपको आशीर्वाद और शुभकामनाएं देता है तो इससे आपको आंतरिक संतुष्टि और सेवाओं में बने रहने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर डॉ गणेश, डॉक्टर चंदू जी,राकेश कुमार डॉ विजय कुमार सिंह डॉ जितेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

Big Breaking : सीतामढ़ी में फिर खेली गई खून की होली,एक युवक को अपराधियों ने भूना, मौत……

Bihar Now

Times वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2023- KIIT ने ऊंची छलांग लगाई 601-800 को हार्ट में दिया गया स्थान…

Bihar Now

चुनाव से ठीक पहले लालू यादव का साथ छोड़ दिए RJD के सीनियर लीडर रघुवंश प्रसाद सिंह,दिया इस्तीफा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो