Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस…

समस्तीपुर:रोसड़ा अनुमंडल के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कार्यक्रम में कुछ युवकों के द्वारा डीजे की धुन पर पिस्टल एवं शराब की बोतल हाथ मे लेकर लहराता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर एक फोटो एवं वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वायरल फोटो में अलग अलग तरह के पोस्ट में निडर अवस्था में कुछ युवकों द्वारा पिस्तौल लेकर अलग अलग तरह से फोटो खींच कर वायरल किया गया है। जिसको लेकर लोगों में भय व्याप्त है। शराब की बोतलें शराबबंदी कानून का पोल खोल रहा है। कि बिहार में शराबबंदी कितना प्रभावी है, किस तरीके से शराब की बिक्री विभूतिपुर में धड़ल्ले से चल रही है, जो वायरल वीडियो पोल खोल रहा है। लोगों में यह चर्चा बनी हुई है कि जिस तरीके से युवक हथियार व शराब की बोतल लहराते नजर आ रहे हैं जिसमें अमन चैन बिगाड़ने की संभावना दिख रहीं है।

वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से दिखाया जा रहा है कि तीन युवक आपस में कई पिस्तौल एवं शराब की बोतल लेकर डीजे की धुन पर ठुमका लगाते हुए जश्न मना रहे हैं।जिसमे एक युवक के गले मे किसी शादी समारोह में पहनने बाले बर माला गले मे है। उनके हाथ मे शराब की बोतल एवं पिस्तौल है जो एक दूसरे को साझा करते हुए जश्न मना रहे हैं। वहीं दूसरी अलग अलग पोस्ट में पिस्तौल के साथ फोटो वायरल हो रहा है।लेकिन आम लोग भय से नहीं बोल नहीं पा रहे है। जो समाज मे अमन चैन समाप्त कर गांव में दहशत का माहौल कायम करने ले लिए प्रयास किया गया है।

वहीं रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि विभिन्न माध्यमो से मुझे वह वीडियो प्राप्त हुआ है। जो विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है पर कौन है, क्या है, स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वैसे प्राप्त वीडियो किसी पार्टी फंग्सन अथवा शादी का लग रहा है। इसमें चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। उसे चिन्हित कर विधि सम्मत कार्यवाई की जायेगी।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

Real Australia Deposit Casino Pokies

Bihar Now

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर पर सीएम को तेजस्वी यादव की चेतावनी…अपने आतंकी MLA को करवाइए अरेस्ट,वरना समझिएगा आप…

Bihar Now

“नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब, सार्वजनिक सभा में सीएम को नहीं बोलने दिया जा रहा… 2024 में फिर नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री” – मांझी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो