Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस…

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती रात घर से शौच के लिए बाहर निकली नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़ित लड़की की मां का बताना है की वह घर से शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी तीन की संख्या में पूर्व से घात लगाए लड़कों द्वारा उसे खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस द्वारा लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सदर DSP संजय कुमार पांडेय का बताना है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामुहिक दुष्कर्म के घटना की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल पर जाकर जांच की तथा पीड़िता से पूछताछ की। इस पूरे मामले में पुलिस FIR दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। इस क्रम में घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी मिलें हैं और उसके आधार पर जांच करके आगे की कार्यवाही की जा रही है। ।

Related posts

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर RCP सिंह का जोरदार हमला, कहा – पर्यटक मंत्री हो चुके हैं नीतीश कुमार, जेडीयू खत्म हो चुकी है..

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो