Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“समाधान यात्रा” पर निकल रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… 4 जनवरी से 7 फरवरी तक बिहार के तमाम प्रस्तावित जिलों में करेंगे यात्रा…

बिहार में सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकल रहे हैं… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के तमाम जिलों में समाधान यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं… 4 जनवरी से नीतीश कुमार की समाधान यात्रा प्रस्तावित है..

4 तारीख की शाम सीएम नीतीश कुमार पटना से वाल्मिकीनगर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री की यह समाधान यात्रा 4 जनवरी से 7 फरवरी तक है।

5 जनवरी से मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर निकलेंगे। नीतीश कुमार के इस यात्रा में मुख्य रूप से तीन कार्यक्रम है। योजना से संबंधित क्षेत्र में जाएंगे. चिन्हित समूह के साथ बैठक करेंगे और फिर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, जिलों के प्रभारी सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, डीएम और एसपी को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि सीएम नीतीश कुमार 4 तारीख को वाल्मीकि नगर में रात्रि विश्राम करेंगे. 5 तारीख को पश्चिम चंपारण के बेतिया में रहेंगे और रात्रि विश्राम सीतामढ़ी करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 तारीख को शिवहर और सीतामढ़ी में भ्रमण करेंगे और शाम में वापस पटना लौट जाएंगे .7 तारीख को वैशाली रहेंगे और शाम में फिर वापसी का कार्यक्रम है. 8 तारीख को सिवान में तीनों कार्यक्रम में शामिल होंगे। 9 तारीख को सारण, 11 तारीख को मधुबनी में रहेंगे. 12 तारीख को दरभंगा में कार्यक्रम कर वापस पटना लौटना है. 12 जनवरी के बाद 17 जनवरी को नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर जायेंगे। इस दिन सुपौल में कार्यकम करेंगे और सहरसा में रात्रि विश्राम करेंगे. 18 तारीख को सहरसा में कार्यक्रम होगा और अररिया में रात्रि विश्राम करेंगे। 19 तारीख को अररिया में भ्रमण कार्यक्रम और किशनगंज में रात्रि विश्राम. 20 तारीख को किशनगंज में कार्यक्रम करेंगे और पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेगे। 21 तारीख को कटिहार का कार्यक्रम है और खगड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे. 22 तारीख को खगड़िया में कार्यक्रम कर वापस पटना लौट आएंगे. 28 तारीख को बांका में कार्यक्रम होगा और मुंगेर में रात्रि विश्राम करेंगे. 29 तारीख को मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा जिले का कार्यक्रम होगा और फिर वापस पटना लौट जाएंगे.

Related posts

जान गंवाने के बाद हरकत में आई “सु”शासन की पुलिस, 24 घंटे के अंदर पत्रकार हत्याकांड के 4 आरोपी को दबोचा, JDU ने कहा – नीतीश राज में अपराधियों की खैर नहीं… सूचना मिलने के बावजूद क्यों सोई रही पुलिस ?…

Bihar Now

Online Casino Payid Deposit

Bihar Now

बिहार में सियासी बवाल ! … सड़क से सदन तक हंगामा… सदन में आज भी हंगामे के आसार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो