Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीति

सहरसा का कथित अपहरण कांड निकला फर्जी, प्रेम प्रसंग का था मामला… घटना के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर FIR दर्ज…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो चीफ, बिहार नाउ

सहरसा : सदर थाना अंतर्गत सहरसा बरियाही रोड में कथित छात्रा का अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने कही की यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इस मुद्दे को लेकर कुछ लोगों ने सड़क जाम कर आंदोलन किया था। जो लोग इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे थे उन लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कर्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है कि दिनांक-14.03.2023 को सुबह करीब 07.00 बजे ग्राम रहुआ निवासी काल्पनिक नाम कोमल कुमारी उम्र 18 वर्ष 11 माह
अपने घर से कोचिंग के लिये साईकिल से निकली थी,जो अपनी साईकिल रहुआ चौक के पास गिराकर दरभंगा जाने वाली बस पकड़ कर सीधे दरभंगा बस स्टैण्ड गई और वहॉ पर अपने प्रेमी कुमार सानु उर्फ मुनमुन पिता शुभेन्द्र प्रसाद सिंह थाना सिघिंया,जिला समस्तीपुर के साथ जाकर दिनांक-15.03.23 को पहले मंदिर में शादी की और उसके बाद फिर दरभंगा कोर्ट में जाकर शादी
कर ली।

इस संबंध में सहरसा सदर थाना काण्ड सं0-170/23 दर्ज
किया गया है। इस काण्ड के तथाकथित अपहृता काल्पनिक नाम कोमल कुमारी करीब दो साल पूर्व से अपने प्रेमी कुमार सानु के साथ प्यार करती थी और अपनी मर्जी से शादी की है,जो अपने ससुराल जाना चाहती है। आज दिनांक-17.03.23 को सुबह 07.10 में तथाकथित अपहृता काजल कुमारी को ग्राम सिघिंया थाना सिघिंया से बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर दिनांक-14.03.23 को
तथाकथित अपहृता के परिजन एवं ग्राम रहुआमणि निवासी के द्वारा बनगॉव सहरसा मुख्य मार्ग को पुरी तरह से जाम कर दिया गया और घंटों आवागमन को बाधित रखा गया,जिससे आमजन एवं या़ित्रयों को काफी परेषानी का सामना करना पड़ा। बाद में कड़ी मषकत के बाद काफी समझाने बुझाने पर आवागमन बहाल किया गया। कुल मिलाकर अनावष्यक रूप से मामला को तुल दिया गया,जबकि मामला प्रेम प्रसंग का था। रोड जाम करने संबंधी काण्ड दर्ज किया गया है,जो सहरसा सदर थाना काण्ड सं0-174/23 है।आन्दोलन कर रहे 41 नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों के बिरुद्ध सदर कांड संख्या 174/23 दर्ज किया गया है।

Related posts

नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, मिथिला परिधान में राजभवन पहुंचे हरी सहनी ने ली “मैथिली” भाषा में शपथ…

Bihar Now

बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डिस्को, डिस्को के दौरान फायरिंग, एक बच्ची की मौत…

Bihar Now

Indian Overseas Bank दरभंगा शाखा ने मनाया 84 वां फाउंडेशन डे, 15 मार्च तक हाउसिंग और गाड़ी लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज छूट..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो