Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा के एक क्वरंटाइन सेंटर ने खोल दी कुव्यवस्था की पोल…शर्म करो, ये गरीब मजदूर भी इंसान हैं, पशु नहीं…एक क्वरंनटाइन सेंटर में श्रमिकों को दिया जा रहा “सूखा चूरा,नमक व मिर्च”…वीडियो वायरल – RJD…

बिहार सरकार के क्वरंटाइन सेंटर में मुकम्मल इंतजामात के दावों के बीच एक क्वरंटाइन सेंटर के वायरल वीडियो ने पोल खोल दी है.. सहरसा के बैजनाथपुर मध्य विद्यालय स्थित क्वरंटाइन सेंटर की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें श्रमिकों को सूखा चूरा, नमक और मिर्च खाने के लिए दिया जा रहा है… हालांकि बिहार नाउ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है….

सहरसा के इस क्वरंटाइन सेंटर पर हो रही कुव्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है… आरजेडी ने इस मसले को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है..

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सहरसा के क्वरंटाइन सेंटर में अप्रवासी श्रमिकों को खाने के लिए मात्र “सूखा चूरा, नमक और मिर्च” दिया जा रहा है।शर्म करो, ये ग़रीब मज़दूर भी इंसान है पशु नहीं।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि15 वर्षों में 55 घोटाले कर पूर्णत: बिहार को चूसने वाली नीतीश-भाजपा सरकार बिहार के लिए ख़ुद सबसे बड़ी विपदा बन चुकी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

कुख्यात पप्पू देव् के जेल से निकलने पर सहरसा पुलिस सजग …

Bihar Now

चाणक्या “IAS” एकेडमी पटना को लगातार 9 वीं बार फिर मिला बेस्ट इंस्टीट्यूशन अवार्ड, प्रतिष्ठित टाइम्स ग्रुप की ओर से मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का सम्मान…

Bihar Now

Bihar Now