Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सहरसा में STF टीम की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां पटना STF टीम की ने बनमा इटहरी पुलिस की सहयोग से बनमा मोड़ के समीप से बाइक सवार दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्कर के पास से पाँच पिस्टल,दस मैगजीन,दो मोबाइल व एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है।

बनमा इटहरी ओपी में प्रेसवार्ता के दौरान सिमरी बख्तियारपुर DSP इम्तियाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि दो हथियार तस्कर जिनका नाम मो0 मेराज व मो0 इब्राहिम है जो खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।यह दोनों हथियार तस्कर खगड़िया जिले से हथियार लेकर खपाने के लिए बनमा आए थे।

वहीं पटना STF की टीम और बनमा ओपी पुलिस की सहयोग से बनमा मोड़ के समीप से दोनों हथियार तस्कर को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं।साथ ही गिरफ्तार तस्करों की आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुट गई।

 

Related posts

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, बारात से लौट रही बस और ट्रक में टक्कर, 4 की मौत,एक दर्जन घायल

Bihar Now

नीतीश कुमार से पहली बार छिन गया गृह मंत्रालय, BJP के “सम्राट” को मिली जिम्मेदारी, मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा…

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, कर्मचारियों को बंधक बना कर लूटा कैश, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो