Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पुतला दहन, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन..

बिहार सरकार द्वारा महज एक हजार मानदेय राशि बढ़ाने से आक्रोशित शिक्षा सेवक तालिमी मरकज और टोला सेवक के कर्मियों ने बेगूसराय ट्रैफिक चौक से कचहरी रोड होते हुए कैंटीन चौक पर पहुंचकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, एवं शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा का पुतला दहन किया…

इस विरोध प्रदर्शन में बेगूसराय जिला के सभी तालिमी मरकज और टोला सेवक ने हिस्सा लिया। बिहार सरकार के खिलाफ आक्रोशित टोला सेवक और तालिमी मरकज के कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा सूबे में महा दलित दलित और अल्पसंख्यक अति पिछड़ा अक्षर आंचल योजना चलाया जा रहा है जिसमें महिला और कमजोर बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार ने मानदेय पर शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक तालिमी मरकज को बहाल कर रखा है। जिन्हें पिछले 5 वर्षों से बिहार सरकार मात्र 10000 मानदेय दे रही है।

चुनावी वर्ष में इन लोगों को उम्मीद थी कि सम्मानजनक मानदेय बढ़ाया जाएगा लेकिन सरकार ने जैसे ही या घोषणा किया कि उनका मानदेय 1000 बढ़ाया जाएगा वो भी अप्रैल 2021 से, सरकार के इस लॉलीपॉप घोषणा के बाद शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज का गुस्सा फूट पड़ा। संघ के लोगों ने खुलेआम सरकार के मुखिया नीतीश कुमार का पुतला जलाया।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बकर्मी

Related posts

Breaking : बाबा बागेश्वर पहुंचे बिहार, पटना एयरपोर्ट पर बाबा का जोरदार स्वागत , जय श्री राम के लगाए गए नारे .. बाबा के कार्यक्रम में आतंकी हमले की आशंका !…

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी के गया ब्रांच में 67वीं BPSC में असाधारण उपलब्धि के लिए अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह…

Bihar Now

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे अयांश के माता-पिता, इजाज़त नहीं मिली, तो बच्चे के साथ सड़क पर बैठे !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो