Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में पुलिस को खुली चुनौती, चोरों ने की लाखों की चोरी

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

सुपौल – सदर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है यही कारण है कि चोरों ने बीती रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के सामान कि चोरी कर ली है जिससे लोग दहशतज़दा हैं खास बात ये है कि चोरों ने एक ही तरीका से दोनो घरों में चोरी कि घटना को अंजाम दिया है , ये घटना परसरमा गांव की है जहां बीती रात बेखौफ चोरों ने दो अलग अलग घरों को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात सहित कीमती कपड़ो पर हाथ साफ किया है बताया जाता है की पीड़ित अनिल कुमार सिंह और श्याम कुमार सिंह को चोरी की घटना की जनकारी रात के करीब दो तीन बजे के बाद हुई। जब किसी कारण बस उनकी नींद टूटी तो देखा की बाहर से कमरे का दरवाजा लॉक है किसी तरह बाहर निकला तो देखा की घर के सारे सामान गायब है और सारे कीमती सामानों की चोरी हो चुकी है , घटना की जानकारी सदर पुलिस को दे दी गयी लेकिन लोगों ने कहा एसपी साहब कुछ करेगें इधर पुलिस की गश्ती कभी कभार होती है।

Related posts

बिहार में अत्यधिक खतरों को बढ़ाते हुए जोखिम…तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता…

Bihar Now

आरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तेजस्वी यादव, कहा- ‘जो लड़ाई लड़नी होगी वो…’

Bihar Now

Big Breaking: पटना AIIMS से कूदकर एक कोरोना पीड़ित मरीज ने की खुदकुशी, मौत..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो