Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में रालोसपा के पूर्व प्रत्याशी गिरफ्तार,एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई…

बेगूसराय में नगर थाने की पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में रालोसपा के पूर्व प्रत्याशी विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल इन पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट कि जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा । फिर लोगों के द्वारा इसकी शिकायत जिले के एसपी अवकाश कुमार को दी गई।

एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया । अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आज ऐसे असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है जिस वजह से आम जनों में उन्माद फैलने का भी संशय बना रहता है ।

आज पुलिस के द्वारा इनके ऊपर जो कार्रवाई की गई है वह बिल्कुल सही है और पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल विजय पासवान पर धार्मिक उन्माद फैलाने एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

मंत्री मुकेश सहनी प्रकरण में सियासत तेज, सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने मांगी इस्तीफा…

Bihar Now

Casino Chips Nz

Bihar Now

Breaking : “आक्रोश” की आग में जल रहा मुंगेर, पुलिस के खिलाफ भीड़ उग्र, दो थानों में लगाई आग, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो