Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सौरव गांगुली के साथ कोलकाता में बिंदास अंदाज में नजर आईं अक्षरा सिंह, फोटो हुआ वायरल…

भोजपुरी सिने सुंदरी अक्षरा सिंह ने कल रात कोलकाता में जमकर धमाल मचाया। इस दौरान उनकी मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से भी हुई, जहां वे बिंदास अंदाज में नजर आईं।

अब दोनों की तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी होने लगी है, जिसमें अक्षरा सिंह, सौरव के साथ पारंपरिक परिधान साड़ी में नजर आ रही हैं। मौका था कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट का, जहां अक्षरा सिंह ने जबरदस्त डांस परफ़ॉर्मेंस भी दी और अपनी बिंदास अदाओं से सबों का दिल जीतने मे कामयाब रहीं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और सौरव गांगुली कैप्टन टीएमटी के ब्रांड एम्बेडसर हैं। अक्षरा सिंह को अभी हाल ही में इस कंपनी ने ब्रांड एम्बेडसर बनाया है। इस वजह से उन्होंने एक बार फिर इस कंपनी के डीलर मीट में अपने पावर पैक परफ़ॉर्मेंस से सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अक्षरा ने इसकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी डाली और लिखा – “कोलकाता, आप शानदार थे। अपने विस्तृत परिवार कैप्टन स्टील के लिए प्रदर्शन करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात थी। मैंने इसका हर पल आनंद उठाया… मुझे उम्मीद है कि आप लोगों से बहुत जल्द ही मुलाकात होगी।“

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फाइनेस्ट कलाकार मानी जाती हैं और उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। बिहार – यूपी में अक्षरा सिंह की फिल्म प्रेमियों के बीच काफी धाक है, इसलिए बॉलीवुड भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे पहले अक्षरा के साथ जुड़ने में सहजता महसूस करता है।

अक्षरा के इस शोहरत में कहीं ना कहीं, बिग बॉस ओटीटी का भी हाथ है, जिसके बाद अक्षरा की पहचान तेजी से ग्लोबल हो गई। फिर क्या था, अक्षरा को बॉलीवुड के उस सुपर स्टार आमिर खान का इंटरव्यू करने का मौका मिला, जिनकी एक झलक को आज भी करोड़ों फैंस मचलते हैं।

Related posts

Big Breaking: गंगा घाट के किनारे से एक युवक की शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

खगड़िया में पदस्थापित एक दरोगा ने की खुदकुशी, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं, सस्पेंस बरकरार !…

Bihar Now

ED की कार्यशैली पर RJD ने खड़े किए सवाल, कहा – लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में महिलाओं का नाम दाखिल करना‌ अति की पराकाष्ठा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो