Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हजारों की संख्या में शिक्षकों ने आक्रोश मार्च निकाल कर जताया विरोध…

समान काम समान बेतन सहित अन्य मांगों को लेकर हजारों की संख्यां में नियोजित शिक्षकों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला।प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में सदर बाजार के गांधी मैदान से निकली यह आक्रोश मार्च समाहरणालय के समीप समाप्त हुई जो बाद में एक आम सभा मे तब्दील हो गया।

बतादें कि विहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना के आह्वान पर राज्यव्यापी आक्रोश प्रदर्सन आयोजित की गई है ।इस दौरान शिक्षक और शिक्षिकाएं सिर में टोपी और हाथों में तख्ती लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी किया साथ ही आंदोलन के अवधि में निलंबित हुए शिक्षक और दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग कर रहे थे…

।जिसके बाद शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे नौ सूत्री मांगों को पूरा करने और शिक्षकों के विरुद्ध हुए दमनात्मक कार्रवाई को वापस लेने की बात कही गयी।मालूम हो कि पिछले 17 फरबरी से नियोजित शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है जिसके चलते विद्यालय में पठन पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल
संंंं

Related posts

Bihar Now

New Zealand Roulette Hints Nz

Bihar Now

आरजेडी नेता भोला यादव ने किया नामांकन, हायाघाट की जनता का सेवा करता रहूंगा – भोला यादव

Bihar Now