Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

हथियार के बल पर लाखों की लूट, फायरिंग करते हुए मौके से फरार हुए अपराधी

प्रदीप झा, बेगूसराय

बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर पंचायत अंतर्गत रानी चक गांव के समीप बुधवार की शाम एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से कलेक्शन कर वापस आने के दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूटपाट कर चलता बना ।

जानकारी के मुताबिक रानी चक शकरपुरा गांव के मध्य स्टेट ट्यूबवेल के समीप भारत फाइनेंस कंपनी शाखा गढ़पुरा के फील्ड ऑफिसर मुकेश पासवान क्षेत्र से कलेक्शन कर रुपया लेकर गढ़पुरा ब्रांच को आ रहा था। जिस दौरान दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पीछा करते हुए रानीचक सकरपुरा गांव के मध्य स्थित ट्यूबवेल के समीप हथियार के बल पर रोक लिया व फाइनेंस कर्मी के साथ में करीब ₹140000 नगद लूट कर फायरिंग करते हुए भाग रहा था, फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे तो लोगों को आता देख अपराधी अपनी गाड़ी छोर फाइनेंस कर्मी की गाड़ी को लेकर फरार हो गए ।

घटना की सूचना मिलते ही बखरी एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार के नेतृत्व में गढ़पुरा थाना पुलिस एवं हसनपुर थाना पुलिस क्षेत्र में सघन छापेमारी में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे व अपराधियों के छूटे हुए बाइक को जप्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

भारत बंद का समस्तीपुर में भी खास असर, सड़कों पर आरजेडी विधायक उतरकर कर रहे विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

बिहार के प्रख्यात डॉ. अमरकांत झा का निधन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने व्यक्त की शोक संवेदना

Bihar Now

समस्तीपुर में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now