Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हरियाली को लेकर श्रृंखला के जरिए संदेश देने की कवायद…एक बार फिर इतिहास रचता बिहार !…

मानव श्रृंखला के जरिए संदेश देने की कवायद बिहार सरकार की इतिहास रचते दिख रही है… पटना के गांधी मैदान सहित पूरे बिहार में श्रृंखला बनाया गया है…हर वर्ग के लोग हाथों में हाथ पकड़े खड़े दिख रहे हैं..खास कर स्कूली बच्चों की भागीदारी इसमें ज्यादा दिख रही है…

सूबे के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विजय चौधरी, तमाम मंत्री समेत हजारों की तादाद में लोग पटना के गांधी मैदान में श्रृंखला हाथों में हाथ पकड़े बनाए हुए हैं.. इसमें माध्यम से एकता, अखंडता, जल जीवन हरियाली के समर्थन में संदेश देने की कवायद की जा रही है.. हाथों में हाथ पकड़े बिहार के सीएम सहित तमाम लोग बिहार की नक्शा का रुप तैयार करेंगे…मैदान में पांच हजार लोग पहुंचें हैं। यहां झंडे लगे केंद्र से उत्तर में मानव शृंखला से बिहार का नक्शा बनाया जा रहा है…

हाथों मे ंहाथ पकड़े खड़े हैं लोग

मानव शृंखला गांधी मैदान गेट-एक से फ्रेजर रोड, डाक बंगला, बेली रोड, सगुना मोड़, दानापुर केन्द्र आरा गोलम्बर, मनेर, बिहटा होते हुए भोजपुर जिले की सीमा तक बनाया गया है..जबकि गांधी मैदान के ही गेट नंबर सात से अशोक राजपथ दीदारगंज, फतुहा, खुशरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, पंडारक, मोकामा होते हुए राजेन्द्र पुल तक मानव शृंखला बनी हुई है..

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छापेमारी के दौरान नक्सली दस्ता का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार…

Bihar Now

रफ़्तार का कहर !… मोतिहारी में पत्रकार के पिता-मां और पत्नी की दुर्घटना में मौत, पत्रकार घायल…

Bihar Now

Big Breaking: Bhagalpur में प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 9 मजदूरों की मौत ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो