Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं… लिखिएगा मत, सिर्फ याद रखिएगा”… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से क्यों की ये अपील ?…

  • पटना के बापू सभागार में आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पॉलिटिकल दर्द को साझा किया… इस दौरान नीतीश कुमार मीडिया से रुबरु हुए .. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब होते हुए सिर्फ राहुल गांधी के मसले पर ही नहीं, बल्कि बीजेपी के नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा व 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी अपनी बातों को रखा..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को लेकर कहा कि हम इंतजार में हैं… सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो ताकि 2024 में लोकसभा चुनाव बढ़ियां से हम लोग लड़ सकें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंतजार की इंतहा का अंदाज-ए-बयां दर्द भरा दिखा… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम प्रचार में नहीं, काम पर विश्वास करते हैं… उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो आए थे, तो हमने क्या बनाया और वो फिर चले गए.. फिर वो आए तो हमनें फिर क्या बनाया… और वो बोला अब कहीं नहीं जाएंगे… और वो फिर भाग गया.. तो इ सब बात का कोई मतलब है और हम इन चीजों का कोई नोटिस नहीं लेते हैं…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोगों पर पूरी तरह से नियंत्रण है… आप लोग लिखिएगा भी, तो ऊपर से आदेश आएगा कि हटाओ इसको..

मुख्यमंत्री नीतीश ने मीडिया में अपनी खबर न छपने के दर्द को बयां किया.. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाला कुछो करेगा, तो खबर नहीं छपेगी , लेकिन हमारे खिलाफ यदि कोई कुछ बोल दे, तो वो तुरंत छप जाता है… इसलिए इ सब का कोई मतलब है…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से हाथ जोड़कर अपील की… उन्होंने कहा कि हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना करता हूं.. लिखिएगा मत ये सब, सिर्फ याद रखिएगा…आप लिखना भी चाहिएगा तो आपको छोड़ देगा क्या.. आपको ऊपर से कहेगा हटाओ, हटाओ इसको… इसलिए काहे ला लिखिएगा… हम तो प्रेम में आपलोगों से बोल देते हैं… हमलोगों का आपलोगों के प्रति हमेशा प्रेम का भाव रहता है.. आप कुछ भी लिखिएगा, हमको उससे कोई मतलब नहीं है.. हम जानते हैं न भाई.. कि आज कल आप पर कब्जा किए हुए है.. निजी तौर पर आपलोगों को हम बहुत अच्छा मानते हैं.. इसलिए आप चिंता मत कीजिए.. आप लोग कहते हैं कुछ बोलये नहीं रहे हैं, तो क्या बोले…

2025 में एक अण्णे मार्ग में बीजेपी की ओर से अभिनंदन समारोह मनाए जाने वाले सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि बताइए.. इ सब बातों पर हम ध्यान देते हैं… कौन किया, कौन लाया और अब कौन क्या बोलता है उसका कोई वैल्यू है… अब उसपर कोई कमेंट करके उसको महत्व देंगे.. उसको जो मन में आए, बोलता रहे…

तेजस्वी यादव के पिता बनने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि बहुत अच्छा.. उसको हम बधाई दे दिए हैं.. उसका सुबह में ही जैसे ही हुआ और खबर मिली, तुरंत हम बधाई दे दिए.. बहुत खुशी की बात है..

सम्राट चौधरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कहाँ था.. और फिर जेडीयू में आया और अभी फिर चला गया उधर .. त इ सबका का कोई मतलब है जी .. छोड़िए इ सब…और अब आपलोग जा करके लोगों से पूछिए… लेकिन आपलोग पूछिए भी तो छापिएगा कैसे .. इसलिए आपलोग बुलंद रहिए.. एकदम मस्त रहिए… यहां काम होगा.. कोई झंझट नहीं होगा.. और बांकी जनता मालिक है जो फैसला करे…

Related posts

जिन्दा जलाने के मामले में छात्रा की मौत के बाद फूटा लोगों का आक्रोश, पुलिस पर पथराव…

Bihar Now

पीड़ित ज्वेलर्स दुकानदार से मिलने पहुंचे गिरिराज सिंह… कहा – उम्मीद है जल्द पुलिस को इस मामले में सफलता मिलेगी…

Bihar Now

बड़ी खबर: पटना में एक मकान में भीषण आग,जल कर एक बच्चे की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो