Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हाय रे “सु”शासन !… जमीनी विवाद में एक बच्ची की पिटाई, फिर जिंदा जलाने की कोशिश…हालत नाजुक..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय में एक 12 साल की बच्ची को जमीन विवाद को लेकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के वार्ड 14 की है। बताया जाता है कि स्वर्गीय राम लगन यादव की 12 वर्षीय पुत्री को उसके पड़ोसी सिकंदर यादव ने पेड़ उखाड़ने का आरोप लगाकर पहले पिटाई की और फिर उसे किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दिया।

घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आज बच्ची जब स्कूल से आयी तो पड़ोसी ने उस पर पेड़ उखाड़ने का आरोप लगाकर पिटाई की और फिर आग लगाकर जला दिया।

बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना बरौनी थाना पुलिस को दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

Related posts

Bihar Now

JDU विधायक का छलका दर्द, अपनी बेबसी को किया साझा !…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने आज बुलाई आपात बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो