Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“हिंदुस्तान की नींव पर हो रहा हमला… BJP इतिहास खत्म करना चाहती है, हम उसे बचाना चाहते हैं… “2024” का रण लड़ेंगे एक साथ”… किसने क्या कहा ?..

पटना में विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक शुक्रवार को खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में ढाई घंटे चली बैठक में 16 पार्टियों के नेता मौजूद रहे। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक शिमला में होगी। यह बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है।

पार्टियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा कि ने एक साथ चलने की बात हुई है। एक साथ चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है। अगली मीटिंग सब पार्टियों की एक और जल्द की जाएगी। इस मीटिंग में अंतिम रूप दिया जाएगा, कौन कहां से, कैसे लड़ेगा।

राहुल गांधी ने कहा, हिंदुस्तान की नींव पर हमला हो रहा है। BJP-RSS आक्रमण कर रही है। मैंने मीटिंग में कहा कि हम सब एक साथ खड़े हैं। सभी पार्टी में थोड़े-थोड़े डिफ्रेंसेज है, लेकिन एक साथ काम करेंगे। आज जो बातचीत की है, उसे अगली मीटिंग में और आगे बढ़ाएंगे।

ममता बनर्जी ने कहा- नीतीश कुमार ने बहुत अच्छे तरीके से मीटिंग का आयोजन किया है। पटना से ही जनआंदोलन शुरू होता है। दिल्ली में कई बार मीटिंग हुई, लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आज की मीटिंग में तीन चीजें क्लियर हुई। पहला हम एक है। दूसरी हम एक साथ लड़ेंगे। तीसरी जो भी पॉलिटिकल एजेंडा बीजेपी लाए, हमलोग साथ मिलकर उसका विरोध करेंगे। आग इतिहास का बड़ा दिन है…

इन मुद्दों पर बात हुई:

1. हर सीट पर भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक प्रत्याशी

2. भाजपा के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का नाम

3. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम

4. सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला

5. इसके अलावा, दिल्ली अध्यादेश ।

Related posts

Free Deposit Casino Games New Pokies

Bihar Now

Big Breaking : नीतीश सरकार को बड़ा झटका… पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक, अगली सुनवाई 3 जुलाई…

Bihar Now

दरभंगा में डीलर की मनमानी से परेशान लाभुक… “मजबूरों” के मुनाफाखोर पर लगाम कब ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो