Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहार

होली मिलन समारोह में कांग्रेस नेता पंकज झा ने दी शुभकामनाएं…

राजनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा यहां रज कैंम्पस मैदान में आयोजित होली मिलन मेले में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ शामिल हुए मेले के अंत तक शामिल रहकर सभी जनता को होली की शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी पंकज झा ने विधानसभा के सभी आम और खास से गले मिले और उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए नगर व क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।  पंकज झा ने पूरे मेले में भी भ्रमण किया और सभी सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के स्टालों पर जाकर गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

होली मिलन कार्यक्रम में पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, कांग्रेस नेता राम एकवाल जी,
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व कांग्रेस पार्टी के सलाहकार विनाय कुमार झा कंटीर झा, काली प्रसाद सिंह, कपील झा सुजन कांत ठाकुर,राजीब शेखर झा, रेणु सिंह, कन्हैया दत्त झा, ललीत झा, मो० ईशराफील, मनोहर झा, शैलेन्द्र कुमार झा, दीपक कुमार झा, शिवचंद्र यादब, बैधनाथ झा, भागेश्वर झा, मुकेश कुमार झा, हिरा सिंह, राजेंद्र मिश्रा, दिगम्बर झा, मनोज कुमार झा, तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान नेता पंकज झा के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने वालों में जिस तरह हौड़ सी मची रही वह उनकी बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है।

Related posts

अपराधियों ने एएसआई को मारी गोली

Bihar Now

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नकेल में पुलिस को मिली कामयाबी, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Bihar Now

बिहार पुलिस का गालीबाज थानाध्यक्ष ?… वीडियो वायरल, पूजा समिति ने लगाया आरोप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो