Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गैंग्वार में 2 पूर्व मुखिया की हत्या के बाद पुलिस पर जमकर फायरिंग, क्रास फायरिंग में एक की मौत, स्थिति नियंत्रित……

बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां अपराधियों ने जमकर फायरिंग की है.. जानकारी के मुताबिक, 2 पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है..आमोद यादव और सत्तो यादव पूर्व मुखिया की हत्या बताया जा रहा है…

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर जमकर फायरिंग होने ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌लगई, जिसके पुलिस भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी..क्रास फायरिंग में एक वृद्ध की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई..पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है..एक दस्ता स्पेशल फोर्स मौके पर कैंप कर रही है साथ ही जिला पुलिस बल भी मौके पर कैंप कर रही है…ये उक्त बातें एसपी ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताईं….

SP ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि DIG राजेश कुमार भी मौके पर मौजूद हैं..अभी तक 31लोगों को हिरासत में लिया गया है…और‌ गांव में कांबिंग ऑपरेशन जारी है…. घटना के बाद कुछ हथियार भी बरामद किए गए थे… हालांकि मौके पर तमाम आलाधिकारी समेत भाड़ी संख्या में पुलिस बल‌ कैंप कर रही है…

जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत के पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव की भी गोली लगने से मौत हो गई। वहीं भूतपूर्व मुखिया आमोद यादव  की भी गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली उनके सीने में लगी थी…

यह घटना शनिवार की  देर रात घटी है। एसपी मीनू कुमारी ने मानसी, महेशखूंट, चौथम थाना पुलिस के अलावा खगड़िया नगर थाना को भी घटना स्थल पर भेजा । पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग होती रही…

धनंजय झा,ब्यूरो हेड, बेगूसराय प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

Related posts

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12th का रिजल्ट, 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट हुए पास …

Bihar Now

लावारिश अवस्था मे मिली एक ट्रक शराब

Bihar Now

सावन की पहली सोमवारी आज, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,जलाभिषेक करने पहुंच‌‌‌ रहे श्रद्धालु….

Bihar Now