Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हिरासत में मौत की अफवाह पर थाने में आगजनी, कई राउंड फायरिंग,

कटिहार: हिरासत में मौत की अफवाह पर थाने में आगजनी
बारसोई (कटिहार) | पुलिस हिरासत में आरोपी की पिटाई से मौत की अफवाह के बाद ग्रामीणों ने आबादपुर थाना में शनिवार की शाम जमकर बवाल काटा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने थाने में तोड़फोड़ के बाद कागजात व पुलिस जीप में आग लगा दी।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए करीब एक दर्जन हवाई फायरिंग भी की। करीब एक घंटे तक आबादपुर थाना रणक्षेत्र बना रहा।

बारसोई प्रखंड की आबादपुर पंचायत धुमटोला के वार्ड सदस्य मो. मोहसीन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पिटाई से मौत की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने थाने को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली की आवाज सुनते ही दुकानें बंद होने लगीं। इसी बीच दमकल कर्मियों ने थाने में लगी आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना मिलने पर बारसोई एसडीओ पवन कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार आबादपुर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि मोहसीन पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बवाल

चोरी की बाइक बेचने समेत तीन मामलों में मोहसीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिरासत से आरोपी को छुड़ाने के क्रम में पुलिस ने करीब एक दर्जन हवाई फायरिंग की
पांच राउंड फायरिंग: एसडीपीओ
एसडीपीओ पंकज कुमार ने पांच राउंड हवाई फायरिंग करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मोहसीन चोरी की बाइक बेचने समेत तीन मामलों में आरोपी है। शनिवार को उसे गिरफ्त्तार किया गया था।

B.N.singh.pappan,Crime Head, Bihar Now

Related posts

Bihar Now

पुलिस को खुली चुनौती, दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से उच्चके ने उड़ाए हजारों रुपए,CCTV में कैद हुई वारदात…

Bihar Now

कोरोना को लेकर सीएम नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक, ब्लॉक स्तर पर क्वरंटाइन सेंटर की व्यवस्था करने का निर्देश… लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स पालन करने की अपील..

Bihar Now