Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

अगवा कर नक्सलियों ने एक पुजारी की कर दी हत्या,फोन कर शव की जगह की थी जानकारी, पुलिस ने शव को किया बरामद…

-लखीसराय में नक्सलियों ने श्रृंगीऋषि धाम के अपहृत पुजारी की हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने श्रृंगीऋषि धाम के अपहृत पुजारी नीरज झा के मुख्य पुजारी सह अपहृत के पिता राजेंद्र झा को फोनकर कहा कि हनुमान थान के पास बेटे का शव पड़ा है, ले जाओ। जब परिवार वाले वहां गए तो हनुमान थान के पास एक शव तो मिला, शव बहुत ही क्षतविक्षत अवस्था में थी उसे पशुओं ने बुरी तरह से विक्षत कर दिया था।

परिजनों ने शव की पहचान की इसके बाद से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। प्रसिद्ध श्रंगी ऋषिधाम के पुजारी की हत्या की चर्चा हर जगह होने लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण के बाद परिजन लगातार नक्सलियों से बातचीत करते रहे। हालांकि नक्सलियों की डिमांड के बाद परिजनों की बात नहीं बन पाई। जिसके बाद नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया।

बताते चलें कि 22 अगस्त को पूजा के दौरान ही नक्सलियों ने श्रृंगी ऋषि के पुजारी नीरज का अपहरण कर लिया था। नीरज के अपहरण के बाद नक्सलियों ने परिजनों से फिरौती की डिमांड की थी। पहले तो पुलिस ने अपहरण की घटना से इन्कार करते हुए मामले को मीडिया में दबाने का भरसक प्रयास किया लेकिन जब
अपहरण की घटना के बाद पुलिस की लगातार किरकिरी होती दिखी तो
पुलिस ने अपने स्तर से हर जगह कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाते हुए पुजारी की बरामदगी की कोशिश की, लेकिन कहीं भी पुलिस को सुराग नहीं मिल सका। हालांकि इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के एरिया कमांडर व कुख्यात नक्सली अर्जुन कोड़ा के घर की कुर्की की कार्रवाई की। इतना ही नहीं पुलिस ने एक मामले में बालेश्वर की पत्नी मंगरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नक्सलियों के विरुद्ध हुई इस कार्रवाई के बाद से भी नक्सलियों में बौखलाहट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
-एसपीअभियान अमृतेश कुमार ने बताया कि हनुमानथान के पास एक लाश होने की सूचना मिली है। लाश की बरामदगी को लेकर जवानों को भेजा गया है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उक्त लाश किसकी है। पहचान के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। हालांकि बाद एसपी अभियान ने भी पुजारी की हत्या की पुष्टि कर दी।

मनीष कुमार, लखीसराय

 

Related posts

झंझारपुर प्रखंड प्रमुख बनी नीतू कुमारी व उप प्रमुख की कुर्सी पर स्वर्णलता ने निर्विरोध निर्वाचित

Bihar Now

बिहार आ रही ट्रेन को पकड़ने के लिए मची भगदड़,सूरत रेलवे स्टेशन पर 1 यात्री की मौत…

Bihar Now

Breaking : दिनदहाड़े बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो