Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अचानक वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने पहुंचे CM नीतीश, बंद कमरे में घंटों हुई बातचीत…

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल के बीच अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वित्त मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं…. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय चौधरी के बीच बंद कमरे में घंटों बातचीत हुई है…

जानकर के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह विजय कुमार चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जहां सीएम नीतीश कुमार बंद कमरे में उनसे बातचीत की है।

वहीं इस मुलाकात को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि – यह बड़े आश्चर्य की बात है आज सीएम नीतीश मिलने आया हालांकि उन्होंने कहा कि इधर से जा रहे थे तो सोचा जरा विजय जी से मिलते हुए निकल जाएं। इसके अलावा इसमें कोई बड़ी बात नहीं हैहै..

बता दें कि इससे पहले सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद पहुंचे थे। इन नेताओं के बीच काफी लंबी बातचीत हुई और वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी वार्तालाप हुई। ये दोनों नेता कल शाम तेजस्वी यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे।

Related posts

तेजस्वी यादव 10 दिनों में बनेंगे मुख्यमंत्री, मांझी के बेटे का दावा … “नीतीश की जाने वाली है कुर्सी, इसलिए विधायक व सांसद से कर रहें मुलाकात”…

Bihar Now

Bihar Now

वोटर्स को बूथ तक पहुंचाने के लिए निजी वाहन का उपयोग, जेडीयू प्रत्याशी व मंत्री ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो