Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अब हो जाइए सावधान !…बकाए पैसे मांगने पर यहाँ मिलती है गोलियों की बौछार !

अपराधी आँन,पुलिस मौन !

सहरसा में फिर सरेशाम फायरिंग, अपराधियों ने एक व्यवसायी को मारी गोली..

सदर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक वार्ड नं 15 में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने तबरतौर तीन चक्र गोली फायर कर अचानक अफरातफरी मचा दिया। डर से वहां के दुकानदार दुकाने बन्द कर अंदर ही लगभग एक घंटा छिपे रहे।

इस गोलिवारी मे एक अंडा ब्यवसाई मो अरमान बुरी तरह घायल हो गया । घायल व्यवसायी को लोगों ने सदर अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया ।

घटना की सूचना पा कर सदर थाना पुलिस पहले अस्पताल पहुची कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुची।घायल अरमान के पिता ने घटना के सम्बंध में कहा कि कुछ दिन पूर्व से अरमान के दुकान पर मोनू सिंह एवं प्रांजल ठाकुर अंडा खा कर चला जाता था। आज भी अन्य दिनों की भांति आया और अंडा मांगा , दोनों ने अंडा भी खाया। जब अरमान ने आज का और पहले का रुपये मांगा तो दनादन उसने गोली फायर कर दिया। अरमान के पिता ने कहा कि दो मोटरसाइकिल से चार युवक था।

दो को तो घायल अरमान पहचानता है लेकिन दो को नही पहचाना। गोली फायर कर चारों युवक आराम से चलता बना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलाने वाले घायल अरमान का दोस्त था। रूपये के लेन देन के कारण दो तीन दिन से बाता बाती होता था । आज भी मोनू दो मोटरसाइकिल से चार लड़का के साथ पहले कहा सुनी हुआ फिर अचानक लगातार तीन चक्र गोली फायरिग करते हुए वखोफ चलता बना।

घटना के बाद सदर थाना अध्यक्ष राजमणि ने अपराधियों के धर पकड़ हेतु जगह जगह छापेमारी शुरू कर दिया है। समाचार प्रेषण तक एक भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में नही आ सका है।

बी.जन.सिंह. पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

Earn Money Playing Games Au

Bihar Now

Breaking : “2000 के नोट वापस लेने का फैसला, ब्लैक मनी को व्हाइट करना”… RJD का केंद्र सरकार पर हमला…

Bihar Now

Pokies 150 No Deposit

Bihar Now