Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं, लेकिन राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार… ये कैसा सम्मान, शर्म करो सरकार !

बिहार विभूति वशिष्ठ नारायण सिंह को जीते जी सम्मान न दे पाने वाली बिहार सरकार के राज में उनकी मौत के बाद भी सम्मान मिलता नहीं दिख रहा है.जहां सीएम ने दुःख व्यक्त करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है,वहीं शव ले जाने के लिए परिजन को 2घंटे के इंतजार के बावजूद एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराया गया….

आज गुरुवार की सुबह उनके निधन के बाद सूबे के सबसे बड़े अस्पताल PMCH प्रशासन की भी घोर लापरवाही सामने आई. अस्पताल प्रशासन ने उनके शव को बड़ी लापरवाही से परिसर में छोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि उनके शव को ले जाने के लिए परिजनों को कोई एम्बुलेंस भी मुहैया नहीं करायी गयी है. उनके परिजन शव के साथ अस्पताल परिसर में ही खड़े हैं. दुनिया भर में देश और बिहार का नाम बढ़ाने वाले इस शख्स के निधन के बाद PMCH प्रशासन ने बस डेथ सर्टिफिकेट देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है.

अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही पर उनके परिजन भी हतप्रभ हैं. वे दुःख व्यक्त करने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते हैं.

Related posts

अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर भावुक हो गए नीतीश कुमार, बोले – भूल नहीं सकते उन्हें …

Bihar Now

Breaking :बक्सर में मर्डर, पति ने बीच सड़क पर धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार…

Bihar Now

बिहार के नए DGP ने संभाली कमान… पटना पहुंचते ही किया पदभार ग्रहण…

Bihar Now