Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारराष्ट्रीय

आकाशीय बिजली गिरने से 4 मासूम बच्चे समेत एक महिला की मौत,इलाके में मातम का माहौल…

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सरोजा पंचायत में आकाशीय बिजली ( वज्रपात ) गिरने से पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना में अलग-अलग परिवार के चार मासूम बच्चे एवं एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं

यह घटना उस वक्त की है जब अचानक तेज हवा के साथ मुशालाधार बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे बच्चों के साथ बुजुर्ग महिला ने शरण लिया था इसी दौरान आकाशीय बिजली ( वज्रपात) की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची झुलसने से जख्मी हो गई जिसका नाम 10 वर्षीय बिमल कुमारी बताया जा रहा है। अचानक हुई इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं मृतकों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है।

घटना की जानकारी बलवाहाट ओपी पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
मरने वालों में 1–70 वर्षीय भोगिया देवी (बुजुर्ग महिला)–12 वर्षीय मनीषा कुमारी, (मासूम बच्ची)—10 वर्षीय बादल कुमार—12 वर्ष संजीता कुमारी एवं 7 वर्षीय सिमल कुमारी (मासूम बच्ची ) शामिल हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है ।..

Related posts

मधेपुरा में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

सवालों की बौछार के साथ तेजस्वी पर JDU का तंज !…

Bihar Now

NEET छात्रों की बड़ी जीत !…1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द, दोबारा देना होगा एग्जाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो