Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने लिया हरिगिरी धाम स्थल का जायजा

प्रदीप झा, बेगूसराय

बेगूसराय : मिथिलांचल के प्रसिद्ध स्थल हरी गिरी धाम स्थल पर बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने पहुंचकर कर पूजा अर्चना करते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किन्नी एवं जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा बुधवार को मिथिलांचल के प्रसिद्ध हरिगिरी धाम स्थल पर पूजा अर्चना करते हुए धाम स्थल के बारे में धाम विकास समिति अध्यक्ष व सदस्यों से जानकारियां प्राप्त किए ।

इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा कमिश्नर एवं जिलाधिकारी से आग्रह किया गया कि यहां सालों भर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना होता है जिसकी सुरक्षा को लें घेराबंदी बहुत ही जरूरी है। जिसको ले जिलाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त से घेराबंदी की मांग की गई ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस संबंध में आवश्यक जानकारियां प्राप्त किए, जहां लोगों को आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द ही इसके बारे में विभागीय तौर पर घेराबंदी कराए जाने को ले रूपरेखा तैयार कराई जाएगी।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार,अंचलाधिकारी प्रेम कुमार शर्मा ,हरिगिरी धाम विकास समिति अध्यक्ष सुभाष यादव, सचिव लक्ष्मीकांत मिश्रा समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Change For Sure के रक्तदान शिविर में लोगों ने खुलकर किया रक्तदान, बिहार के तमाम रक्तदाता संगठन और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Bihar Now

भोजपुरी फिल्म ‘अपहरण’ का धांसू टीजर आउट, यश कुमार ने अपने यूनिक एक्शन से मचाया धमाल…

Bihar Now

नए पैटर्न पर आधारित BPSC का मैन्स परीक्षार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा – डॉ .कृष्णा सिंह….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो