Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराष्ट्रीय

आलू के आड़ में लाए जा रहे थे लाखों की शराब, पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया जब्त, तस्कर सहित चालत फरार…

आनंद गौरव, समस्तीपुर

बिहार के अलग-अलग जिले में जहरीली शराब से मौत होने के बावजुद शराब का अवैध धंधा रुकने का नाम नही ले रहा है। सरकार जहां शराबबंदी के लिए नए-नए कदम उठा रही है वहीं इसके धंधेबाज भी अनोखे तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार की रात ALTF टीम ने पिकअप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जब्त बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ALTF टीम के अधिकारी ASI शैलेन्द्र कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर बेगूसराय से मालवाहक पिकअप पर भारी मात्रा में शराब लेकर डिलेवरी देने समस्तीपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम ने थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश को सूचना दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में ALTF टीम ने सदलबल एनएच 28 पहुंचकर गाड़ियों की जांच पड़ताल में जुट गए। इसी दौरान पुलिस की सक्रियता को देखते हुए बसढ़िया बॉर्डर के समीप आलू लदी बोलेरो पिकअप गाड़ी (BR 09 GA 1809) को उसका ड्राइवर, खलासी व तस्कर सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला।

अचानक सड़क किनारे गाड़ी छोड़कर भागने पर पुलिस को शक हुआ। जब पिकअप लदी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उस पर लोड आलू के बोरे के नीचे कार्टन में छुपाकर रखा अंग्रेजी शराब मिला। टीम में शामिल अधिकारी शराब लदे पिकअप गाड़ी को लेकर थाना पहुंचे। जहां पिकअप पर 14 बोरा आलू, 750 एमएल का 236 बोतल, 375 एमएल का 479 बोतल, 180 एमएल का 1942 बोतल अरूणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब मिला। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पुलिस शराब तस्कर की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Related posts

लखनऊ की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए पावर स्टार पवन सिंह, वीडियो हुआ वायरल…

Bihar Now

असत्य पर सत्य की जीत… पटना में धू-धू कर जला 70 फीट का रावण, जय श्री राम के नारों से गूंजा गांधी मैदान…

Bihar Now

Legal Pokies With Bonus

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो