Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

आसमान छूते प्याज की कीमतों को रोकने के लिए नेफेड एवं बिस्कोमान ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

एक तरफ देश में प्याज की बढ़ती कीमत आम जनमानस की कमर तोड़ रही है तो दूसरी तरफ उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेफेड एवं बिस्कोमान ने बिहार एवं झारखंड में ₹35 प्रति किलो की दर से प्याज बिक्री का निर्णय लिया है ।

जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 2 किलो प्याज देने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट के माध्यम से 100000 टन प्याज आयात करने का निर्णय की जानकारी दिया था जिसमें उन्होंने  15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच प्याज का आयात करने और घरेलू बाजार में वितरण के लिए उपलब्ध कराने की बात कही थी।

जिसमें नेफेड को देशभर में आयातित प्याज की आपूर्ति करने का निर्देश भी दिया था उनके निर्देशानुसार नेफेड एवं बिस्कोमान ने प्रत्येक व्यक्ति को ₹35 की दर से 2 किलो प्याज देने का निर्णय लिया है। इस पहल से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Related posts

प्रधानमंत्री को लेकर JDU के पोस्ट पर भड़के सम्राट, कहा – पहले अपने पाप के बारे में बताएं नीतीश, तब करें प्रायश्चित की बात…

Bihar Now

सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जांच के फैसले से RJD की सहमति, लेकिन सरकार से सवाल ?…

Bihar Now

आरा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर बयान बदलने का परिजन ने लगाया आरोप, सड़क जाम कर की नारेबाजी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो