Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आस्था के नाम पर ये कैसा खतरनाक खेल ?…हाथों में सांप लेकर मनाया नाग पंचमी !…

बेगूसराय में आस्था के नाम पर खतरनाक खेल का सिलसिला लगातार जारी है । आज नाग पंचमी के अवसर पर मंसूरचक प्रखंड के आगापुर एवं नवटोल में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग जान हाथ में लेकर सांपों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी लगातार धज्जियां उड़ती रही एवं प्रशासनिक व्यवस्था की भी पोल खुलती रही।

मौके पर एक भी पुलिस के जवान मौजूद नहीं थे जबकि हजारों की संख्या में लोग एक दूसरे के संपर्क में आते रहे। गौरतलब है कि जिले में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते देखते हुए कल से लॉकडाउन भी लगाया गया है । लेकिन तस्वीरें बताने के लिए काफी हैं कि 11 जुलाई से लगाया गया लॉक डाउन कितना सफल होगा। ऐसा नहीं कि जिले में पहली बार यह तस्वीरें सामने आ रही है बल्कि प्रत्येक वर्ष इन जगहों पर नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है और लोग अपने जीवन से खिलवाड़ करते हैं । पूर्व में सर्पदंश से एक भगत की भी मौत हो चुकी है । लेकिन फिर भी लोग ऐसे हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं ।

हालाँकि भगत हरे राम पासवान ने बताया कि सांपों को एक महीने पूर्व से ही पकड़ने का काम किया जाता है और कुछ घंटे पहले सांप के विष दांत को तोड़ दिया जाता है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय
त

Related posts

बिहार में लॉकडाउन के दौरान क्या रहेंगी पाबंदियां और किस चिजों पर होगी छूट.. जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

Bihar Now

नालंदा के बाद छपरा में शराब कांड !…छपरा में जहरीली शराब से 3 लोगों की मौत, परिजन का दावा… प्रशासन ने मौत की वजह बताया ठंड, सच क्या ?

Bihar Now

आनंद मोहन की पुस्तक ‘गांधी-कैक्टस’ के फूल का 30 जनवरी को पटना के ‘बापू सभागार’ में होगा विमोचन – लवली आनंद, पूर्व सांसद…

Bihar Now